गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
शर्ट पर दाग किसके…', गर्लफ्रेंड ने खोया आपा, अपने बाल काटे और लगा ली फांसी ι
शादी के 10 दिन बाद लक्ष्मी ने किया ऐसा काम कि योगेंद्र का पूरा परिवार रह गया दंग, अब पति बहा रहा आंसू! ι
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 : क्या लाया है दिन आपके लिए, जानिए…
हाथ बांधकर महिला की बेरहमी से हत्या! घंटे में केस सॉल्व, पड़ोसी गिरफ्तार ι
पवित्र रिश्ते पर लगा दाग! गोरखपुर में पत्नी को हुआ शक, पति और उसकी बहन के रिश्ते पर उठाए गंभीर सवाल ι