लखनऊ, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा ने प्रजापति समाज के साथ अन्याय किया है। पीडीए नेताओं को झूठे मुकदमों में जेल भिजवाया हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लूट मचा रखी है। खनन की लूट मची है और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रजापति समाज के साथ पीडीए और महापुरुष सम्मान समारोह को सोमवार संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजा दक्ष प्रजापति और मंडल कमीशन के चेयरमैन बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में तालाबों में प्रजापति समाज को पट्टे दिए थे उन्हें भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। प्रजापति समाज में जो नया जोश और ऊर्जा दिख रही है उससे भरोसा है कि 2027 में पीडीए सरकार बनेगी। सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त होगा।
अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय राज की स्थापना करने के लिए सभी से सहयोग का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा धोखा देने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। समाजवादी सरकार बनने पर प्रजापति समाज की भागीदारी होगी। उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रजापति समाज आगे रहेगा। प्रजापति समाज मिट्टी को सोना बनाता है। इस नई व्यवस्था में प्रजापति समाज सामाजिक नींव को मजबूत बनाने का काम करेगा। प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रजापति समाज से कहा कि 2027 में उनकी अंगुलियों का कमाल ईवीएम पर दिखना चाहिए।
इस अवसर पर प्रजापति समाज के वक्ताओं ने कहा कि प्रजापित समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी में उन्हें सम्मान और न्याय मिलता है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में प्रजापति समाज के हित में कई निर्णय लिए थे। प्रजापति समाज एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। प्रजापति समाज के सम्मेलन के संयोजक रमेश प्रजापति एवं पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने अखिलेश यादव एवं प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राम आसरे विश्वकर्मा, दयाराम प्रजापति एमएलसी, कमलाकांत प्रजापति, हृदयनारायण प्रजापति, राम प्रकाश प्रजापति, अतुल प्रजापति, कुसुम प्रजापति समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
You may also like
Who Was Kalanemi In Hindi: कौन था हनुमान जी के कदमों के तले मरने वाला कालनेमि?, इस वजह से उसके नाम पर उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर 300 लोगों को किया है गिरफ्तार
स्मार्ट अध्ययन के तरीके: प्रभावी और सरल विधियाँ
Viral Video: 'नोरा फतेही का करियर खतरे में' लड़के ने किया ऐसा जबरदस्त बेली डांस कि लोगों के उड़े होश
पंजाबी सिंगर का बयान: कनाडा में भी नहीं सुरक्षित, औजला ने गाने को लेकर मांगी माफी
Indian Railways : देश में कई वंदे भारत ट्रेनें अब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं