– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उघोगपतियों से किया वर्चुअल संवाद
भोपाल, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में खनन क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शनिवार को कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉन्क्लेव में राजीव मुंद्रा (कोलकाता), जेपी अग्रवाल (श्रीलंका), विवेक भाटिया (दिल्ली), वी.साईंराम (कोचीन), थॉमस चेरियन (हैदराबाद) से उनकी निवेश योजनाओं एवं अनुभव को लेकर वर्चुअल संवाद किया। उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश की औद्योगित नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार मानते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सहज और सरल औद्योगिक नीतियों से हम बहुत कम समय में अपनी इकाई स्थापित कर पा रहे हैं। यह अन्य किसी राज्य में संभव नहीं है।
विवेक भाटिया ने कहा कि भारत में मध्य प्रदेश को बिल्कुल अलग तरह से देखा जा रहा है। सीआईआई से जुड़ी 100 से अधिक माइनिंग कंपनियां मध्य प्रदेश के खनन क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं देख रही हैं। बीना रिफाइनरीज सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्रदेश में निवेश बढ़ाना चाहती हैं।
वी. साईंराम ने कहा कि हमारी कंपनी कोल इंडिया का 18 प्रतिशत कोल प्रोडक्शन कर रही है। सिंगरौली कोल प्रोडक्शन का बड़ा केंद्र है। केंद्र और राज्य सरकार की उद्योग केंद्रित नीतियों के बल पर हमें केवल 55 दिनों फॉरेस्ट क्लियरेंस मिला है। थॉमस चेरियन ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स देश के लिए महत्वपूर्ण है और मध्य प्रदेश में यह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। आदित्य बिरला ग्रुप सरकार के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।
उद्योगपतियों ने साझा किए अनुभव
कॉन्क्लेव में सहभागी बने उद्योगपतियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए मध्य प्रदेश की खनन नीति की सराहना की। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि तांबा एक शाश्वत धातु है। भारत में तांबे के उपयोग का प्राचीन इतिहास रहा है। हमारी 12 मिलियन टन तांबा उत्पादन क्षमता में पांच टन मलजखंड खदान से आएगा। कंपनी ने 32 टन कॉपर राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहयोग से मध्य प्रदेश को तांबा उत्पादन में अग्रणी बनाएंगे।
माइनवेयर एडवायजर के एमडी कौशिक बोस ने कहा कि हमारी कंपनी मैकेनाइज माइनिंग करती है। राज्य में 450 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी जा रही सुविधिाओं के लिये आभार माना।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
देहरादून-पौड़ी में मूसलाधार बारिश, 31 अगस्त तक उत्तराखंड के शहरों के मौसम का ताजा अपडेट!
Bollywood: अपना सपना पूरा करने के लिए मुकेश दसवीं कक्षा के बाद छोड़ दी पढ़ाई, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें
Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को रोक सकती हैं ये चीजे, आज ही डाइट में करें शामिल
'वोट चोर- गद्दी छोड़' अभियान चलाएगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस
गन्ना बीज मित्र समारोह में किसान हुए सम्मानित