क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार गई और उसका छठी और सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने का सपना टूट गया। बता दें कि 2013 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद यह पहली बार है जब मुंबई ने पांच साल में एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट जीता था। उसके बाद से वह अभी तक आईपीएल नहीं जीत पाई है। हालांकि, मुंबई की छठे खिताब की तलाश जारी रहेगी।
पंजाब से हारने के बाद मुंबई खेमे में दिखी निराशा
दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काफी निराश दिखे। मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर ही बैठ गए। वहीं, रोहित शर्मा का चेहरा भी उतर गया। इसके अलावा अश्विनी कुमार भी निराश दिखे। इसके बाद उन्हें जसप्रीत बुमराह ने सांत्वना दी। खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें मैच के दौरान उनके रिएक्शन हैरान करने वाले हैं।
वे अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखीं। हालांकि, जब मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी, तो नीता अंबानी ने छठी आईपीएल ट्रॉफी के लिए हाथ से इशारा किया था। लेकिन, टीम उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। शायद अब अगले सीजन में मुंबई में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलें।
यह मैच पंजाब और मुंबई के बीच था
मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 204 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल में मुंबई के खिलाफ यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है।
You may also like
'यह लड़का हमें लंबे समय तक लीड करेगा', चिन्नास्वामी में गूंजा विराट कोहली का ऐलान; VIDEO
Census Date Final : देश में दो चरणों में होगी जनगणना, सरकार ने बताई तारीख, जाति की भी देनी होनी जानकारी
IPL 2025: फाइनल मुकाबले के बाद इरफान पठान ने अपनी बेस्ट 12 का खुलासा किया, देखें किन-किन को मिली जगह
जींद : बाइक सहित बरवाला ब्रांच नहर में गिरे दो युवक
नारनौलः जन शिकायतों का निवारण तत्काल प्रभाव से करें अधिकारी: रवि प्रकाश गुप्ता