राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 10, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 18, जिल्हिज 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक।
पंचमी तिथि रात्रि 08:16 बजे तक, उसके बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:08 बजे तक, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग प्रातः 10:43 तक, तदनन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। बव करण प्रातः 08:50 तक, तदुपरांत कौलव करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि में संचार करेगा।
31 मई 2025 को सूर्योदय का समय: प्रातः 5:23 बजे. 31 मई 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:13 बजे। 31 मई 2025 को आज का शुभ मुहूर्त: सुबह 4:02 बजे से शाम 4:43 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त। दोपहर 2:37 बजे से दोपहर 3:33 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। मध्य रात्रि 11:59 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक निशीथ काल। शाम 7:13 बजे से शाम 7:33 बजे तक गोधूलि काल।
31 मई 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त: सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक राहु काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक यमगंडा रहेगा। सुबह 7:07 बजे से 8:51 बजे तक अमृत काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5:24 से 6:19 बजे तक है।आज का उपाय: आज शनिदेव को अपराजिता के फूल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
You may also like
वन विभाग ने छापेमारी कर प्रतिबंधित पक्षियों व कछुएं किए बरामद, एक गिरफ्तार
प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासन के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की
उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा सर्वोत्तम साधन है – बलबीर
कोविड के मद्देनजर झारखंड के अस्पतालों में कराई जा रही मॉक ड्रिल
डिया मिर्जा ने साझा की अपनी सौतेली बेटी के साथ खास यादें