राजस्थान में अगले 24 घंटों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य का मौसम फिर बदलने वाला है, जिसके चलते आज दो संभागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं जोधपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में आज लू चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से राहत की उम्मीद
हिमालय के तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। कल शाम राज्य के श्रीगंगानगर जिले में भी हल्की बारिश हुई। राज्य में कल से गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
दिन में तापमान 40 डिग्री पार
पिछले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, कल रात हवा के रुख में आंशिक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग आज से जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग को छोड़कर शेष इलाकों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगा रहा है।
पांच जिलों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट
विभाग के अनुसार आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और आम जनता से भी गर्मी से सावधान रहने की अपील की है।
राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बीती रात तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा और तापमान अभी भी सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 25.0, बीकानेर में 26.0, चूरू में 25.5, जैसलमेर में 24.0, जोधपुर में 26.0, कोटा में 26.6 और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
You may also like
आरपीपी के प्रदर्शन से पहले पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के साथ राजशाही पक्षधर नेताओं की डिनर मीटिंग
24 अप्रैल को सिलीगुड़ी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
वजन घटाने में आपकी मदद नहीं करतीं ये 5 आदतें, मोटापे से पाना है छुटकारा तो आज ही छोड़ दें, सेहत पर तुरंत दिखेगा असर
पाकिस्तान में केएफसी और मैकडोनल्ड्स पर हुए हमले आतंकवादी कृत्य माने जाएंगे: गृह राज्य मंत्री
निशिकांत दुबे ने मुख्य न्यायाधीश को लेकर क्या कहा जिस पर मचा हंगामा, बीजेपी को बयान से करना पड़ा किनारा