Next Story
Newszop

केन्द्र सरकार जल्द ही Rajasthan के लोगों को दे सकती है ये बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिया है ये प्रस्ताव

Send Push

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जल्द ही राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अब जोधपुर-दिल्ली रेल मार्ग के यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंटकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

image

प्रस्ताव में यह विशेष आग्रह किया गया कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से प्रस्थान करे और उसी दिन शाम को दिल्ली से वापसी की व्यवस्था हो, ताकि यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके और समय की बचत हो।

image

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा रखा गया यह सुझाव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है। इसके लागू होने पर जोधपुर व जयपुर सहित अनेक जिलों को राजधानी दिल्ली से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क प्राप्त होगा। इससे न केवल आमजन के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी महत्वपूर्ण गति मिलेगी।

वैष्णव ने शेखावत के इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में आश्वस्त किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि निकट भविष्य में इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। ऐसा होता है तो ये जोधपुर के लोगों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा होगा।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now