खेल डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं।
यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इस बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है। 2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था।
बीसीसीआई ने की 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा
इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि गत माह आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में तीन सौ प्रतितशत का इजाफा किया था। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल बोर्ड ने विश्व चैम्पियन बनने वाली पूरी भारतीय टीम - खिलाड़ियों, कोचों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा की है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

मालती चाहर का 7 साल पुराना वीडियो आया सामने, कपिल के शो में देखकर लोगों ने कहा- तो इसे हर जगह भाई प्रमोट कर रहा

झारखंड: पलामू में स्टोन माइंस चालू कराने गई पुलिस टीम पर हमला, चार घायल

राजद के शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार

दिल्ली में डेंगू से दो की मौत पर 'आप' का एमसीडी पर निशाना, कहा- आंकड़े छिपा रही सरकार

बिकने जा रही है RCB! टीम की मालिक Diageo ने किया बड़ा ऐलान, मार्च 2026 तक पूरा होगा सौदा; जानिए पूरा मामला




