इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 सितंबर 2025 : आज दशमी तिथि का श्राद्ध, जानें राहुकाल का समय
कैंसर का इलाज: कान्हावाड़ी गांव में जड़ी-बूटियों का चमत्कार
पर्सनल लोन न चुकाने पर जेल जाने की संभावना: जानें क्या है सच
ITR Filing Deadline Extended: आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, देर रात सरकार का बड़ा फैसला, अब क्या हो गई है डेडलाइन?
एक लड़की की अनोखी प्रेम कहानी: ससुर से हुई मुलाकात ने बदल दी जिंदगी