इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यंत महत्व हैं, यह व्रत प्रत्येक मास में दो बार आता है और त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। आज यानी 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को यह व्रत हैं, जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो उसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस व्रत में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आइए जानते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व, भोग आदी के बारे में।
शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि आरंभ - 18 सितंबर 2025 को 11.24 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त 19 सितंबर, 2025 को 11.36 पी एम बजे
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06.37 पी एम से 08.59 पी एम
भोग
हिंदू परंपरा में बिना भोग के पूजा अधूरी मानी जाती है। शुक्र प्रदोष व्रत में भगवान को सात्विक भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप भगवान शिव को फल और मिठाई का भोग लगा सकते हैं, जैसे, सेब, केले, अनार, नारियल, किशमिश, काजू, बादाम, पंचामृत, सफेद मिठाई, चावल से बनी खीर आदी।
pc- jagran
You may also like
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, गश्त के दौरान मिला शव
उदयपुर में हर्निया की लेप्रोस्कॉपी सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला
फिल्म 'Mirai' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, दूसरे वीकेंड में गिरावट
Asia Cup 2025: आमिर और मिर्जा की जुझारू पारी से ओमान ने दी कड़ी टक्कर, लेकिन भारत ने हासिल की 21 रन से जीत
क्या है 'होमबाउंड' फिल्म का जादू? जानें ऑस्कर में मध्य प्रदेश की गर्व की कहानी!