Next Story
Newszop

छोटे बच्चे ने लगाया काजल राघवानी की रील में तड़का, एक्सप्रेशन से जीता दिल

Send Push

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी फिल्मों के दीवानों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस की फिल्म और गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। एक्ट्रेस के हालिया रिलीज गाने मिक्सर मशीन में, लड़का ना चाही डिफेंडर वाला और भईस चरवा रे सोशल मीडिया पर अलग ही रिकॉर्ड बना रहे हैं। गाने मिलियन पार हो रहे हैं और काजल भी अपने गाने प्रमोट करने का एक मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब उन्होंने लेटेस्ट गाने पर रील बनाई है जिसमें वो बच्चे के साथ मस्ती कर रही हैं तो चलिए जानते हैं कि काजल ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 


मिक्सर मशीन पर काजल का जलवा

काजल राघवानी ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है जिसमें वो अपने लेटेस्ट गाने मिक्सर मशीन में गाने पर रील बनाई है। एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में दिख रही हैं और उन्हें लंबी चोटी रखी है। एक्ट्रेस के साथ एक छोटा लड़का भी दिखाई दे रहा है, जो नाच-नाच के मिक्सर मशीन में गाने पर एक्सप्रेशन दे रहा हैं। दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मिक्सर मशीन में…छोटा पैकेट बड़ा धमाका । फैंस भी एक्ट्रेस की वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दोनों गाने हए वायरल और डिफेंडर वाले हए शॉक्ड।

 

View this post on Instagram

 


फैंस को अच्छी लगी वीडियो

एक दूसरे यूजर ने लिखा- अरे अरे छोटू का तो ग्रैंड एंट्री हो गया इस रील में। एक अन्य ने लिखा- अरे जिओ बच्चे ने तो बवाल मचा दिया। काम की बात करें तो काजल की फिल्म अमीरों का दहेज़” टीवी पर रिलीज हो चुकी है और फैंस को फिल्म पसंद भी आ रही हैं। जबकि वो सौतेली सास की सौतेली बहू और बड़की दीदी की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस की दुल्हन और दहेज नाम की फिल्म का भी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब देखना है कि कौन सी फिल्म पहले यूट्यूब पर रिलीज होती है।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now