नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका ने बीते 7 महीने में 1703 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। इनमें 141 महिलाएं भी हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में बताया कि अमेरिका से डिपोर्ट होने वालों में सबसे ज्यादा पंजाब के हैं। इनकी संख्या 620 है। जबकि, हरियाणा के 604 और गुजरात के 245 लोगों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया है। जम्मू-कश्मीर के 10 लोग भी अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। जबकि, 6 के राज्य की पहचान अभी नहीं हुई है।
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि फरवरी 2025 में अमेरिका के सैन्य विमान से 333 भारतीयों को भेजा गया था। जिसके बाद मार्च में यूएस इमिग्रेशन ने चार्टर्ड प्लेन से 231 भारतीयों को वापस भेजा। इसके अलावा जुलाई में अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी ने चार्टर्ड प्लेन से 300 भारतीयों को डिपोर्ट कर भेजा। 767 भारतीयों को अमेरिका ने कॉमर्शियल फ्लाइट से भेजा। वहीं, पनामा के रास्ते 72 भारतीय अमेरिका से लौटे। कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा को ये जानकारी भी दी कि ब्रिटेन ने 2020 से 2024 तक 300 भारतीयों को डिपोर्ट किया। जबकि, 2025 में अब तक ब्रिटेन से डिपोर्ट होने वाले भारतीयों की संख्या 131 है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया था। भारत के अलावा पनामा, कोलंबिया और कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से डिपोर्ट करने का काम हुआ। पहले सैन्य विमान से भेजे गए भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ी लगाए जाने से विवाद भी पैदा हुआ। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से बात की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि डिपोर्ट किए जाने वाले भारतीयों से अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अवैध प्रवासियों के कारण अमेरिका को खतरा है। साथ ही उनका ये भी आरोप है कि अवैध प्रवासी अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। हालांकि, डिपोर्ट करने के ट्रंप के आदेश पर अमेरिका के कई राज्यों की अदालतों ने रोक भी लगाई है, लेकिन ट्रंप का कहना है कि अपने कार्यकाल में वो एक-एक अवैध प्रवासी को बाहर निकालकर ही दम लेंगे।
The post Number Of Deported Indians From USA: बीते 7 महीने में अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले भारतीयों की इतनी है संख्या, ज्यादातर पंजाब और हरियाणा से appeared first on News Room Post.
You may also like
विल ओ'रूर्के ज़िम्बाब्वे टेस्ट से बाहर, बेन लिस्टर को टीम में जगह
अपने आप में बड़ा रहस्य है भारत की इकलौती खारे पानी की नदी! बहते-बहते हो जाती है गायब, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए गुत्थी
Rajasthan weather update: आज इन पांच संभागोंं के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम
'जब उसने अंंतिम विकेट लिया...' हार के बाद बिखरे मैकुलम, लेकिन सिराज के लिए कह गए ये बड़ी बात
Stocks in News 6 August 2025: Sandur Manganese, Paytm, Britannia, Trent सहित इन शेयरों में दिख सकती है हलचल