News India Live,Digital Desk: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की खबर हमेशा अहम होती है, और इसमें ‘फिटमेंट फैक्टर’ का रोल सबसे बड़ा होता है। फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। अब खबर आ रही है कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है, जिसका सीधा फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
आइए, एक नजर डालते हैं कि अगर यह नया वेतन आयोग (8th CPC latest updates) लागू होता है, तो फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
फिटमेंट फैक्टर तय करेगा सैलरी में उछाल
8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह काफी हद तक फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगा। जानकारों का अनुमान है कि नया फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है। नीचे हम अधिकतम यानी 2.86 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर एक अनुमान लगा रहे हैं कि लेवल 1 से लेवल 10 तक के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (salary of central employees) में कितना इजाफा हो सकता है:
-
लेवल 1 (जैसे चपरासी, ):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹18,000
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी (2.86 फिटमेंट फैक्टर): ₹51,480
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹33,480
-
-
लेवल 2 (जैसे लोअर डिविजन क्लर्क):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹19,900
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹56,914
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹37,014
-
-
लेवल 3 (जैसे कॉन्स्टेबल, स्किल स्टाफ):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹21,700
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹62,062
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹40,362
-
-
लेवल 4 (जैसे ग्रेड डी स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹25,500
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹72,930
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹47,430
-
-
लेवल 5 (जैसे सीनियर क्लर्क, उच्च-स्तरीय तकनीकी कर्मचारी): (new pay commission)
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹29,200
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹83,512
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹54,312
-
-
लेवल 6 (जैसे इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹35,400
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,01,244
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹65,844
-
-
लेवल 7 (जैसे सुपरिटेंडेंट्स, सेक्शन ऑफिसर्स, सहायक इंजीनियर):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹44,900
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,28,414
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹83,514
-
-
लेवल 8 (जैसे सेक्शन ऑफिसर्स, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर्स):
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹47,600
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,36,136
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹88,536
-
-
लेवल 9 (जैसे डिप्टी सुपरिटेंडेंट्स, अकाउंट ऑफिसर्स): (8th pay commission)
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹53,100
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,51,866
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹98,766
-
-
लेवल 10 (जैसे सिविल सर्विसेज एंट्री लेवल अधिकारी – ग्रुप ए): (8th pay commission)
-
मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹56,100
-
अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,60,446
-
संभावित बढ़ोतरी: ₹1,04,346
-
The post first appeared on .
You may also like
लड़का होगा या लड़की? जानने के लिए 3500 साल पहले अपनाया जाता था ये तरीका. आप भी जानिए• ⤙
जागरूकता ही डिजिटल अपराधों से बचा सकती है: कर्नल विनोद
दूल्हे की शादी के बाद अचानक मौत, दुल्हन की चीखें सुनकर सब हैरान
एलडीए में नजूल के 163 साल पुराने नक्शों को संरक्षित करने का आदेश
KKR vs PBKS: प्रभसिमरन के तूफान में उड़े KKR के गेंदबाज, बल्लेबाज ने मचाया अपने बल्ले से गदर