गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुजरात के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। हरियाणा और दिल्ली में भी तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में सोमवार 28 अप्रैल को पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।
अप्रैल में इतनी गर्मी पड़ी कि 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 25 अप्रैल 2019 को 28 डिग्री सेल्सियस के बाद से यह दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, शनिवार को दिल्ली में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। यह तीन वर्षों में अप्रैल माह का सबसे अधिक तापमान था। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आईएमडी ने असम-मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में बारिश की भविष्यवाणी की
आईएमडी ने असम-मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। तकनीकी भाषा में इसे प्री-मानसून बारिश कहा जाता है। असम-मेघालय, पश्चिम बंगाल (गंगा के मैदान), ओडिशा, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मेघालय, दक्षिण हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में तापमान 40 से ऊपर रहेगा।
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। इससे पहले पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे भीषण गर्मी जैसे हालात हो गए थे। अब एक बार फिर तापमान 40 के पार जाने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार 28 अप्रैल 2025 को दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके चलते देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
The post first appeared on .
You may also like
Nothing Phone (3) Confirmed to Launch in the US, Says Carl Pei
1 मई 2025 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज की तिथि
शनिदेव का नाम लेकर करें घोड़े की नाल के टोटके, गरीब बन जाएगा अमीर, बीमार हो जाएगा ठीक ⤙
चीनी कंपनियां भारतीय निर्यातकों को अपना माल अमेरिका भेजने के लिए कमीशन की पेशकश कर रही
घर में इस जगह लगाए मनी प्लांट, दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी, छप्पड़ फाड़कर आएगा पैसा ⤙