सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबरआ रही है। जिले के केवलारी नगर मुख्यालय में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल की छत अचानक गिर गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
छह से अधिक लोग हैं घायल
वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार छह से अधिक लोग घायल बताए हैं। सभी घायलों को तत्काल केवलारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां, डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही रेस्क्यू कार्य भी शुरू हो गया है। शुरुआत में कई लोगों के दबे होने की सूचना थी।
स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही हादसों के कारणों की जांच हो रही है। तस्वीरें जो सामने आ रही हैं, उस साफ है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। सांदीपनी स्कूल पहले सीएम राइज स्कूल के नाम से जाना जाता था। मोहन यादव की सरकार ने इसका नाम बदला है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल बिल्डिंग के करीब स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों के परिजन भी हाल जानने पहुंच रहे हैं।

You may also like
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का तोहफा, विकास मित्र और शिक्षा सेवकों को बढ़ाया भत्ता
Pathum Nissanka ने सिर्फ 22 रन बनाकर रचा इतिहास, T20 एशिया कप के इतिहास में Virat Kohli की कर पाए हैं पाए हैं ये कारनामा
“CM फेस के बिना चुनाव नहीं लड़ेंगे”, तेजस्वी ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन,
अगले हफ्ते 26 कंपनियों के आईपीओ: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
कॉलेज जा रही थी छात्रा, अचानक बाइक से आया सिरफिरा आशिक… चाकू गोदकर हुआ फरार