भाजपा आणि भाजपची बी टीम असलेल्या निवडणूक आयोगाला
— Gajanan Kale (@MeGajananKale) November 1, 2025
आज खऱ्या मतदारांची ताकद कळली असेल ...
मूक मोर्चा काढून तर उरलेली अब्रू पण भाजपने घालवली ...
निवडणूक आयोगाच्या विरोधात काढलेला देशातला पहिला मोर्चा
मुंबईकरांनी न भूतो न भविष्यती केला…
मुंबईकरांनो तुमचे, अभिनंदन…!!!… pic.twitter.com/2QjiBJNF8I
मोर्चा बनाम धरना में बीता सैटरडे
शनिवार का दिन मोर्चा बनाम धरना प्रदर्शन का रहा। विरोधी दल एमवीए ने बिना किसी अनुमति से सत्य का मोर्चा निकाला जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, बालासाहेब थोरात सहित अन्य नेता शामिल थे। राज ठाकरे अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगी बाला नंदगांवकर के साथ दादर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चर्चगेट पहुंचे। इससे पहले इस सप्ताह मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर मोर्चे के स्थल तक पहुंचने की अपील की थी।
मतचोरीला खतपाणी घालणाऱ्या भ्रष्ट निवडणूक आयोगाविरोधात आज मुंबईत महाविकास आघाडी, मनसे आणि सहयोगी पक्षांनी खऱ्या मतदारांचा आवाज उठवत ‘सत्याचा मोर्चा’ काढला. ह्या मोर्च्याचे मुंबई महानगरपालिका मुख्यालयासमोर सभेत रुपांतर झाले. महाराष्ट्राच्या कानाकोपऱ्यातून जमलेल्या नागरिकांनी दाखवून… pic.twitter.com/u7nyHdCmmy
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) November 1, 2025
उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप
मोर्चा में उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनका नाम एक फर्जी मोबाइल से ‘सक्षम’ ऐप पर अपलोड किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे शक है कि यह मेरा नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए किया गया है। फिल्म ‘शोले’ का एक डायलॉग सुनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए 'एनाकोंडा' वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि पच्चीस कोस दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है, सो जाओ, नहीं तो गब्बर आ जाएगा' संवाद की तरह, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि जागते रहो, वरना एनाकोंडा आ जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव चाहता है क्योंकि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को हराने के लिए उत्सुक है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मेरी पार्टी, मेरी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीन लिया। यहां तक कि मेरे पिता का नाम भी चुरा लिया। अब वे हमारे वोट चुराने चाहते हैं।
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) November 1, 2025
एक साल और टाल दो
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव पहले ही पांच साल के लिए टाल दिए गए हैं तथा अगर इन्हें एक साल के लिए और आगे बढ़ा दिया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मतदाता सूची में दोहराव वाले मतदाताओं की बारीकी से जांच करने को कहा। जब भी दोहराव वाले मतदाता पकड़े जाएं, उनकी पिटाई करें और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दें। राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे सिर्फ इसलिए आत्मसंतुष्ट न हों क्योंकि वह और उद्धव ठाकरे एक साथ आ गए हैं। राज ने कहा कि हमने मराठी हिंदुओं और महाराष्ट्र के लोगों के लिए हाथ मिलाया है। मार्च में ठाकरे ब्रदर्स के साथ सुप्रिया सुले भी चलीं।
सत्याचा मोर्चा!
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) November 1, 2025
हा आक्रोश आहे निवडणूक आयोगाच्या भ्रष्ट काराभाराविरोधतला, पेटून उठलेल्या सर्वसामान्य मतदारांचा आणि हा इशारा होता मतचोरीच्या आडून खऱ्या मतदारांची ओळख चोरणाऱ्या यंत्रणेला..
महाराष्ट्राच्या कानाकोपऱ्यातील नागरीकांनी निवडणूक आयोगाविरोधात ‘सत्याचा मोर्चा’तून आपला रोष… pic.twitter.com/uRxZqCiC7x
कांग्रेस अध्यक्ष गायब
एवीएम के सत्य के मोर्चा में कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोरात, भाई जगताप, नसीम खान, सतेज पाटील शामिल हुए लेकिन कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड दोनों ही शामिल नहीं हुए। इसे लेकर चर्चा गरम है। मोर्चा के मंच से थोरात ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सबसे पहले राहुल गांधी ने उठाया था और अब यह पूरे देश में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची पर हमारी आपत्ति पर ध्यान नहीं दिया गया। मतदाता सूची में सुधार किया जाना चाहिए और उसके बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने चाहिए।
You may also like

Vastu For House : वास्तु के अनुसार इन घरों में रहना बन सकता है दुर्भाग्य की वजह

बवासीर से राहत के लिए 5 प्रभावी घरेलू उपाय

Health Tips : कुछ ही दिनों में यूरिक एसिड होगा कंट्रोल, आज़माएं ये असरदार आयुर्वेदिक ड्रिंक

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: शेफाली वर्मा शतक के करीब, भारत की अच्छी शुरुआत

शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' 2026 में होगी रिलीज, जानें क्या है खास!




