Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 5 सितंबर 2025 : किसी संपर्कसूत्र से फायदा मिल सकता है

Send Push
Taurus Horoscope Today 5 September,2025 :

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल :
वृषभ राशि के जातको को आज कार्यकुशला और दूरगामी सोच का फायदा मिलेगा। आप कोई ऐसा काम आज कर सकते हैं जो वर्तमान की बजाय भविष्य में लाभ का सृजन करेगा। नौकरी में बदलाव की चाहत है तो आज आपको प्रयास करना चाहिए किसी संपर्कसूत्र से फायदा मिल सकता है। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई अधूरा काम जो आपका अटक रहा था वह किसी सहयोगी की मदद से पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में बन रहा यात्रा का कार्यक्रम किसी वजह से आज टल भी सकता है।



आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार के मामले में आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आपको आज माता से विशेष रूप से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम के साथ कुछ कहासुनी का भी योग बना हुआ है इसलिए आज कुछ भी ऐसी बात न कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हों। आपको आज पैतृक धन संपत्त संबंधी वाद विवाद को सुलझाने मे भी सफलता मिलेगी। किसी सगे सबंधी की मदद करने के लिए आपको आज समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ सकता है।



आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के जातको आज मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनान चाहिए, आपको आज कफ और सर्दी जुकाम जैसी समस्या होन की आशंका रहेगी इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।



आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगो को आज के दिन अनुकूल और शुभ बनाए रखने के लिए देवी लक्ष्मी को शहद मिश्रित खीर का भोग लगना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now