दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की खिताबी जंग शुरू ही होने वाली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों ही टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे होगी। भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप राउंड के मैच के बाद सुपर-4 में भी हराया था। लेकिन फाइनल का दबाव अलग ही होता है।
एशिया कप 2025 की प्राइज मनी
इस एशिया कप के एसीसी ने प्राइज मनी को पिछली बार की तुलाना में बढ़ा दी है। भारत को 2023 एशिया कप का खिताब जीतने पर 200000 डॉलर मिले थे। खबरों के अनुसार, इस बार विजेता टीम को 300,000 यूएस डॉलर मिलेंगे। यह भारतीय रुपये में लगभग 2.6 करोड़ है। उपविजेता टीम को 150,000 मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी तक एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
खिलाड़ियों को भी मिलते हैं अवॉर्ड
एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के रूप में पिछली बार 4 लाख 15 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड होता है। 2023 में कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे और प्राइज मनी के रूप में करीब साढ़े 12 लाख रुपये जीते। इस बार अभिषेक शर्मा के साथ कुलदीप यादव भी प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने की रेस में हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी इस अवॉर्ड के दावेदार माने जा रहे हैं।

You may also like
बीएसएफ स्कूल के विद्यार्थियों का आईआईटी जम्मू का प्रेरणादायक दौरा
IND vs PAK:140 करोड़ की थम गयी थी साँसे, तभी चट्टान बनकर खड़े रहे तिलक, गंभीर के इस सन्देश से पाकिस्तान को लगाया सिंदूर, बनाया चैंपियंन
डोगरी कविता संग्रह सड़क का लोकार्पण, कवयित्री संतोष खजूरिया को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Tilak Varma पाकिस्तान को पस्त कर के विराट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल, धोनी को भी छोड़ दिया पीछे
Ind Vs Pak Memes: पाकिस्तान की एशिया कप हार के बाद हरीश रउफ पर वायरल हुए मीम्स, बुमराह ने मैदान पर ही दिया करारा जवाब