सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह देर रात ऐसे-ऐसे पोस्ट करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि बीते दो दिन से वह निशब्द हैं। जिसे धर्मेंद्र की तबीयत से जोड़कर देखा जा रहा है। 10 नवंबर को जब बॉलीवुड के 'हीमैन' के निधन की अफवाह उड़ी तो बिग बी का अधूरा पोस्ट देख फैंस परेशान हो गए। लेकिन एक बार फिर से उनका वैसा ही रिएक्शन आया है, जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
अमिताभ बच्चन ने 11 नवंबर की तड़के 3:38 बजे ट्वीट किया और लिखा, 'T 5561-', जिसके बाद लोग सोच में पड़ गए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन कुछ ने एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर रिएक्ट किया जय-वीरू की जोड़ी की सलामती की दुआ की। इसके बाद उन्होंने 12 नवंबर को ठीक ऐसा ही फिर पोस्ट किया। उन्होंने तड़के 3:38 बजे लिखा, 'T 5562 - !!' जिसके बाद फिर फैंस विचार करने लगे कि ये कहना क्या चाह रहे।
अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लोगों ने की दुआ
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने मीम शेयर किया, 'ये वीरू के लिए है। अभी हम जिंदा हैं।' एक ने लिखा, 'सर आगे कुछ तो कहिए।' एक ने लिखा, 'धरम जी जल्द ठीक हो जाएं। नासे रोग हरे सब पीड़ा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।' एक ने लिखा, 'सर वीरू के लिए दुआ कर रहे हैं।' एक ने लिखा, '3 बजे उठना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है सर।' एक ने लिखा, 'हम भी आपके दोस्त के लिए दुआ कर रहे हैं। आशा करते हैं वह जल्द ठीक हो जाएंगे।'
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र
बता दें कि धर्मेंद्र 89 साल के हैं और 31 अक्टूबर को वह सास लेने की तकलीफ की शिकायत को लेकर अस्पताल गए थे। उनके टेस्ट हुए थे और बताया गया था कि वह ठीक है। और 12वें दिन यानी बुधवार 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, 'धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।'

T 5562 - !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 11, 2025
T 5561 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 10, 2025
अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लोगों ने की दुआ
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने मीम शेयर किया, 'ये वीरू के लिए है। अभी हम जिंदा हैं।' एक ने लिखा, 'सर आगे कुछ तो कहिए।' एक ने लिखा, 'धरम जी जल्द ठीक हो जाएं। नासे रोग हरे सब पीड़ा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।' एक ने लिखा, 'सर वीरू के लिए दुआ कर रहे हैं।' एक ने लिखा, '3 बजे उठना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है सर।' एक ने लिखा, 'हम भी आपके दोस्त के लिए दुआ कर रहे हैं। आशा करते हैं वह जल्द ठीक हो जाएंगे।'
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र
बता दें कि धर्मेंद्र 89 साल के हैं और 31 अक्टूबर को वह सास लेने की तकलीफ की शिकायत को लेकर अस्पताल गए थे। उनके टेस्ट हुए थे और बताया गया था कि वह ठीक है। और 12वें दिन यानी बुधवार 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, 'धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।'
You may also like

ON THIS DAY: इस विकेटकीपर ने बल्ले से बनाया था वो महारिकॉर्ड, जो धोनी-गिलक्रिस्ट के भी नहीं लगा हाथ, पंत भी नहीं हैं करीब

पाकिस्तान के साथ व्यापार और ट्रांजिट बंद... अफगान तालिबान का बड़ा ऐलान, हमले की धमकियां दे रहे इस्लामाबाद को करारा जवाब

ICC Rankings: रैंकिंग में भी बाबर आजम की भद्द पिट गई, विराट कोहली को हुआ फायदा, रोहित टॉप पर बरकरार

तेजस्वी यादव का दावा-14 नवंबर को क्लीन स्वीप होने जा रहा है

बिहार के नतीजों के बाद छोटे दल तय कर सकते हैं अगली सरकार