Pisces Horoscope Today, 5 October 2025 : आज मीन राशि वालों को करियर में प्रतिष्ठा और प्रगति मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से लोकप्रियता बढ़ेगी, कार्यस्थल पर आपकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस खानपान पर ध्यान दें।
आज मीन राशिवालों का करियर राशिफल : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से प्रतिष्ठा, प्रगति और आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा सकता है। जिससे आपकी समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। साथ ही लोग आपके व्यक्तित्व से भी प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। अगर व्यापार और नौकरी से जुड़े कुछ कार्य लंबे समय से अटके हुए थे तो आज उन्हें पूरा करने के लिए सही समय है। आर्थिक स्थिति से देखें तो आपकी स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। निवेश से आपको अच्छे रिटर्न मिल सकता है।
आज मीन राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में शांति और सामंजस्य दिखाई देगा। परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर अवसर आज आपको मिलेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर के किसी छोटे सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन खुशनुमा साबित होगा। अपने जीवनसाथी के साथ बिताए हुए पल आपके रिश्तों को और गहरा बनाएंगे।
आज मीन राशिवालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह है कि अपने खानपान में अनियमितता से बचें वरना पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।
आज मीन राशिवालों के लिए उपाय : आज नमक का दान करें और घर में भी पानी में नमक डालकर पोछा लगाएं।

You may also like
कपसेठी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
जीएसटी दरों में कमी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : प्रकाश पाल
दिवाली पर घर की सफाई के लिए 10 आसान और प्रभावी टिप्स
महिला विश्वकप : भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, दीप्ति-क्रांति की घातक गेंदबाजी
दो करोड़ कैश लूट के शातिर 50 हजार के इनामी बदमाश नरेश से हुई पुलिस की मुठभेड़, मौत