रांचीः झारखंड में सोमवार को विभिन्न जगहों पर पांच और बच्चों की डूबने से मौत होने के बाद राज्य में पिछले तीन दिनों में पानी में डूबने से 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग छठ पूजा के दौरान डूबे।
पुलिस ने बताया कि राज्य के हजारीबाग, गढ़वा और सिमडेगा जिलों में नौ बच्चों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को सिमडेगा और पलामू जिलों में छह अन्य लोग डूब गए थे।
दो लड़कियां तालाब में डूबी
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम छठ पूजा के दौरान हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक तालाब में दो लड़कियां गुनगुन कुमारी (11) और रूपा तिवारी (12) डूब गईं। वहीं गढ़वा में सदर थाना क्षेत्र के दानरो नदी में सोमवार दोपहर नहाते समय 13 वर्षीय राहुल कुमार डूब गया। सदर थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि राहुल नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पानी से भरी बाल्टी में एक बच्ची डूब गई
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के मयंगसोर गांव में सोमवार को ढाई साल की एक बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई। घटना के समय बच्ची और उसकी दादी घर पर ही थे। अधिकारी ने बताया कि दादी दूसरे कमरे में चली गईं, लेकिन जब वह वापस लौटीं, तो उन्होंने बच्ची को बाल्टी में डूबा हुआ पाया।
सुवर्णरेखा नदी में तीन नाबालिग डूबे
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के साहेरबेरा के पास सुवर्णरेखा नदी में एक नाबालिग लड़का डूब गया। चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ ने बताया कि 14 वर्षीय आर्यन यादव नदी के खतरे वाले क्षेत्र में चला गया और डूबने लगा। इसके बाद प्रतीक कुमार यादव (19) और संजय सिंह (45) उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने लड़के का शव बरामद कर लिया, जबकि दोनों लापता लोगों की तलाश मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई।
16 वर्षीय किशोर कूदने के बाद लापता
एक अधिकारी ने बताया कि पलामू में सोमवार को 16 वर्षीय एक लड़का नहर में कूदने के बाद लापता हो गया। यह घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में चौरा पुल के पास हुई।
तालाब में डूबने से चार नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत
उधर, हजारीबाग में मंगलवार को एक तालाब में नहाते समय चार नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटकमसांडी प्रखंड के साहपुर पंचायत में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के साहपुर पंचायत की चार लड़कियां और 12 वर्षीय एक लड़का आज दोपहर तालाब में डूब गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 12 से 20 वर्ष के बीच थी।सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है।

You may also like

शरीरˈ में जाते ही तूफान मचा सकते हैं कटहल के बीज, करते हैं ये बड़ा नुकसान﹒

न्यूक्लियरˈ बम हवा में फटे या ज़मीन पर – कहां होती है ज़्यादा तबाही? जानिए सबसे खतरनाक सच.﹒

महेंद्र सिंह धोनी: अरबों की दौलत के बावजूद सादगी का प्रतीक

कोलकाताˈ से भुवनेश्वर पहुंचेंगे एक बार चार्ज में! JIO की नई चमत्कारी पेशकश कीमत सुनकर झूम उठेंगे आप﹒

राजाˈ मानसिंह का वो रहस्यमयी खजाना जिस पर बिगड़ गई थीˈ इंदिरा गांधी की नियत। पाकिस्तान तक पहुंचा था मामला﹒