जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में अचानक बड़ा फेरबदल हुआ है। आईएएस सुधांश पंत के केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव के तौर पर तबादले के बाद, प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित पद मुख्य सचिव (Chief Secretary) की कुर्सी खाली हो गई है। पंत ने 1 जनवरी, 2024 को यह जिम्मेदारी संभाली थी और नवंबर 2025 में ही उनकी विदाई हो गई, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के लिए विश्वसनीयता और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर नए CS का चयन करना एक बड़ी चुनौती बन गई है।
सीएस पद के लिए टॉप 3 दावेदारों पर निगाहेंखाली हुए इस शीर्ष पद को भरने के लिए प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में अटकलें तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार ऐसे अधिकारी को वरीयता देगी जिसका सेवाकाल लंबा हो और जिसका प्रशासनिक अनुभव ठोस हो। इस लिहाज से तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
'अनुभव भारी, पर सेवाकाल छोटा'वरिष्ठता क्रम में कुछ अन्य अधिकारी भी हैं, लेकिन उनका सेवाकाल कम होने के कारण उनका दावा कमजोर हो सकता है। इनमें आईएएस शुभ्रा सिंह (जनवरी 2026 में रिटायर) और सुबोध अग्रवाल (दिसंबर 2025 में रिटायर) शामिल हैं। इसके अलावा, एसीएस अपर्णा अरोड़ा का नाम भी चर्चा में है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत मिश्र और तन्मय कुमार पहले से ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मुख्य सचिव का चुनाव सिर्फ वरिष्ठता पर नहीं, बल्कि सरकार के आर्थिक और प्रशासनिक एजेंडे को लागू करने की क्षमता पर निर्भर करेगा। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री किसकी प्रशासनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की कमान सौंपते हैं।

- एसीएस अभय कुमार
- एसीएस अखिल अरोरा
- एसीएस शिखर अग्रवाल

You may also like

दिल्ली ब्लास्ट के बाद 54 साल के फेमस एक्टर के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा!

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का एक्शन जारी, पांचवीं कक्षा तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में होंगे संचालित

बिहार एग्जिट पोल: मंत्री प्रेम कुमार ने कहा- हर क्षेत्र में काम करने का फल मिल रहा, NDA सरकार बनाएगा

20-30 लाख या 1 करोड़... अमेरिका में पढ़ने के लिए कितना पैसा चाहिए? 'सरकारी कैलकुलेटर' से समझें

जहाँ नारी का सम्मान, वहीं देवत्व का निवास : प्रो.बिहारी लाल शर्मा