सुरेंद्र सिंह, गुरुग्राम: सरहौल टोल पर अब ट्रैफिक आईलैंड बनाने का प्लान तैयार किया गया है। उम्मीद है कि इसके बाद यहां जाम से मुक्ति मिलेगी और ट्रैफिक पटरी पर आएगा। दिल्ली से गुरुग्राम की और आने वाले ट्रैफिक के लिए नए प्लान के तहत ये काम किया जाना है। इसके लिए लिए गुरुग्राम में एंट्री के लिए तीन-तीन लेन में ट्रैफिक चलाया जाएगा। एक साइड का ट्रैफिक एक्सप्रेसवे और दूसरी तरफ तीन लेन से ट्रैफिक सर्विस लेन की ओर जाएगा। बीच में करीब एक लेन के स्पेस में यह आईलैंड बनाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक के मर्ज होने की गुंजाइश ही न बचे।
क्या होता है ट्रैफिक आईलैंड
ट्रैफिक आईलैंड वह होता है, जिसके दोनों और ट्रैफिक चलता है। बीच में तिकोने आकार में स्पेस को खाली छोड़ दिया जाता ही। यहां ग्रीनबेल्ट बनाई जाती है। जिस पर साइन बोर्ड लगते हैं। इसका मकसद ट्रैफिक आपस में मर्ज न हो और अलग-अलग चलाना होता है। शहर में राजीव चौक पर यह ट्रैफिक आईलैंड बनाया गया है। एंबियंस मॉल के सामने पहले अस्थायी तौर पर ये आईलैंड होगा। सफल होने पर इस स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा। यहां आईलैंड बनाने का काम अगले सप्ताह शुरू किया जाएगा। पूरी उम्मीद हैं कि इसके बाद यहां ट्रैफिक सुचारू होगा और लोगों की दिक्कत कुछ दूर होगी। एसीपी ट्रैफिक हाइवे सत्यपाल यादव ने बताया कि सरहौल टोल पर धनचिरी कैंप के सामने ट्रैफिक आईलैंड का प्लान है। यहां शुक्रवार को 400 बेरिकेट लगाकर अलग-अलग ट्रैफिक चलाया गया है।
3 लाख से ज्यादा वाहन निकलते हैं
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर सरहौल टोल से हर दिन साढ़े तीन लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। यहां सुबह के समय दिल्ली से गुड़गांव और शाम के समय गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाम रहता है। सुबह से समय एंबियंस मॉल से धनचिरी कैंप पर दिक्कत बढ़ जाती है। यहां से होते हुए अंडरपास के बाद मॉल के सामने ट्रैफिक फंसता है। यहां पर एक्सप्रेस वे के फ्लाईओवर, सर्विस लेन और एंबियंस मॉल की ओर जाने वाला ट्रैफिक आपस में मर्ज होता है। ऐसे में सुबह के समय जाम लगता है। समस्या के समाधान के लिए यहां एक महीने में दो बार ट्रैफिक पुलिस ट्रायल कर चुकी है।

You may also like
Government Jobs: टीजीटी के 5346 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से आवेदन करने का होगा मौका
शरद पूर्णिमा को कहते हैं 'कोजागरी' भी, इस दिन पकी खीर अमृत समान, जानें क्यों?
'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार: सलमान खान ने मृदुल को लगाई फटकार, नेहल को बताया तान्या से ऑब्सेस्ड
अवेयरनेस, एक्सेस और एक्शन के मंत्र के साथ हर नागरिक पा सकता है अपना पैसा वापस : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
अहमदाबाद टेस्ट : भारत की शानदार जीत पर झूमे फैंस, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ