आज का मौसम 24 अक्टूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी अभी भी महसूस हो रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप का असर कम होने के साथ ही दिन में भी ठंड का अहसास होगा। अक्टूबर के अंत तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान गिरेगा और ठंडक बढ़ेगी। वहीं, दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर की हवा 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है।
आज दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। तड़के सुबह और देर रात में ठिठुरन वाली ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप खिली हुई है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कुछ दिनों पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसमें अब 4 डिग्री की कमी आई है।
हिमाचल में बर्फबारीपहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में इस साल समय से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई है। तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
आज कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
इन राज्यों में बारिश का अलर्टमॉनसून के जाने के बाद भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 24 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम-रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावनापश्चिम भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 24 अक्टूबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तर भारत में ठंड की शुरुआतउत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ेगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और रात को शीतलहर जारी रहेगी।

You may also like

भावांतर योजना में समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी : कृषि मंत्री कंषाना

पदभार ग्रहण न करने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध करें कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सिरसा की अध्यक्षता में डीकेवीआईबी की 54वीं बैठक, कुटीर उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए 17 मुद्दों पर हुई चर्चा

'जड्डू को बोल एक्टिंग करने के लिए..', तुषार देशपांडे ने किया धोनी के शरारती प्लान का खुलासा

करिश्मा कपूर से कानूनी लड़ाई के बीच प्रिया सचदेव ने बेटे संग किया पूजा-पाठ, 30,000 Cr की प्रॉपर्टी पर है विवाद