जयपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी की भी मौत हो गई। बुधवार रात 8:15 बजे इंडिगो फ्लाइट से उनकी पार्थिव देह जयपुर पहुंची। हजारों लोग, मंत्री, विधायक और बड़े नेता शोक जताने एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद मालवीय नगर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में उनके घर पार्थिव देह लाई गई। नीरज के घर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
पत्नी ने दी गोली लगने की खबरमंगलवार रात आयुषी ने किशोर को फोन कर बताया कि नीरज को गोली लगी है और सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। नीरज की स्थिति की जानकारी नहीं मिली, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। किशोर और परिजन तुरंत दिल्ली और फिर कश्मीर रवाना हुए। बुधवार रात वे नीरज की पार्थिव देह के साथ लौटे। नीरज के चाचा दिनेश उधवानी ने बताया कि तीन महीने पहले मकर संक्रांति पर नीरज जयपुर आया था। कश्मीर घूमने गए थे नीरजनीरज अपनी पत्नी आयुषी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। दुबई में सीए के रूप में कार्यरत नीरज शिमला में एक शादी में शामिल होने के बाद दो-तीन दिन के लिए कश्मीर गए थे। फरवरी 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में उनकी शादी आयुषी से हुई थी। नीरज के बड़े भाई किशोर और भाभी शुभि इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। जैसलमेर के 32 पर्यटक फंसेजैसलमेर के 32 पर्यटक पहलगाम के एक होटल में फंसे हैं। विपुल भाटिया और उनके दोस्तों ने बताया कि वे तीन दिन से होटल में हैं। हमले के समय वे घटनास्थल से 3-4 किमी दूर एक टूरिस्ट स्पॉट पर थे। कैब ड्राइवर ने उन्हें हमले की सूचना दी और होटल वापस लाया। 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायलमंगलवार दोपहर पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए। मृतकों में राजस्थान, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल, यूएई और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। 2019 के पुलवामा हमले (40 जवान शहीद) के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
You may also like
मामी ने चलाया भांजे के साथ चक्कर, बिस्तर पर इस हालत में पति ने पकड़ा, फिर किया कांड..!! ♩
बाप बना बेटी का काल,शादी के ठीक पहले बेटी को सुला दी मौत की नींद, मरने से पहले बेटी ने बनाई वीडियो….!! ♩
घोड़ी चढ़कर बरात में जाने का सपना संजोए था दूल्हा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शादी होने से पहले ही रह गया दंग‟ ♩
हिंदू लड़की से शादी के लिए कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने किया जमकर बवाल ♩
मुस्लिम लड़के के प्यार में इस कदर अंधी हुई महिला, बच्चों का भी नहीं किया लिहाज, प्रेमी के घर पहुंचकर कहा-ये रोज मेरे साथ… ♩