नई दिल्ली: चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ( Jensen Huang) ने जून से अब तक एक अरब डॉलर से ज्यादा (88 अरब रुपये से ज्यादा) के शेयर बेच दिए हैं। उन्होंने एनवीडिया के ही शेयर बेचे हैं। शेयर बेचना उनकी एक बड़ी योजना का हिस्सा था जो उन्होंने पहले से बनाई हुई थी।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सेन हुआंग ने 25 हजार शेयर बेचे हैं। यह सब मार्च में तय हुई एक योजना के तहत हुआ था, जिसमें उन्होंने साल के अंत तक 60 लाख शेयर बेचने का फैसला किया था। जब उन्होंने जून के आखिर में शेयर बेचना शुरू किया था, तब ये शेयर करीब 86.5 करोड़ डॉलर के थे। लेकिन तब से इनकी कीमत 40% से ज्यादा बढ़ गई है। इसकी वजह है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोसेसर की जबरदस्त मांग।
इस मामले में भारत को छोड़ा पीछेकैलिफोर्निया (अमेरिका) की कंपनी एनवीडिया बुधवार को 5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यू तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बन गई। इस मामले में कंपनी ने भारत की जीडीपी को भी पीछे छोड़ दिया। कंपनी ने हाल ही में कई नए पार्टनर बनाने की घोषणा की थी। यह उपलब्धि उन्होंने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने के महज चार महीने बाद हासिल की है।
कंपनी ने बनाए कई अरबपतिइस साल एनवीडिया ने तीन नए अरबपति भी बनाए हैं। इनमें से एक बोर्ड सदस्य ब्रुक सीवेल भी हैं, जिनकी दौलत हाल के दिनों में शेयर की कीमतों में उछाल के साथ बढ़ी है। वहीं 62 साल के हुआंग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में नौवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 175.7 अरब डॉलर है, जो इस साल 61.3 अरब डॉलर बढ़ी है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार हुआंग ने साल 2001 से अब तक 2.9 अरब डॉलर से ज्यादा के एनवीडिया शेयर बेचे हैं। उनके पास कंपनी में 3.5% हिस्सेदारी है। उन्होंने इस साल अपनी फाउंडेशन और एक डो-एडवाइज्ड फंड को 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा के शेयर दान भी किए हैं।
इन्होंने भी बेचे शेयरहुआंग अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लहर पर सवार होकर अमीर बन रहे हैं। तीसरी तिमाही में एरिटा नेटवर्क्स इंक. की सीईओ जयश्री उल्लाल ने 86.1 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे, जो हुआंग की बिक्री से ज्यादा थे। वह कंपनी के अंदरूनी बड़े शेयर बेचने वालों में जेफ बेजोस के बाद दूसरे नंबर पर थीं। कोरवीव इंक. के अंदरूनी लोगों ने IPO लॉकअप के बाद पिछली तिमाही में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे।

You may also like

सालोंˈ पुरानी बवासीर का खात्मा सिर्फ 7 दिन में जानिए वो राज जो आज तक छुपा था﹒

Haryana News: पेपरलेस रजिस्ट्री करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, CM बोले- लोगों को अब नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

जाह्नवी के तट पर चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का भव्य आगाज, राजघाट पर जुटे संगीत के रसिक

संघ के स्वयंसेवकों ने कठिन परिस्थितियों में सेवा कार्य किया : डा. दिनेश शर्मा

Uttarˈ Pradesh इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार, 50 रुपए में मिल जाता है लेडीज सूट﹒