मुंबई: मुंबई और एमएमआर में हफ्तेभर से हो रही बारिश रविवार को भी जारी रही। अनुमान के मुताबिक अगले चार दिन तक बारिश का यही हाल रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलते 6 नवंबर तक एमएमआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। रविवार को मुंबई, ठाणे समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते मुंबई में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई मौसम विभाग ने कोलाबा का अधिकतक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रुज का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि मौसम में करवट लेने से पहले मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
नवंबर 2019 में हुई थी सबसे अधिक बारिश
मुंबई में इससे पहले भी नवंबर माह में बारिश होती रही है। पिछले 10 वर्षों की बात करें तो नवंबर 2019 में सबसे अधिक 109.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं नवंबर मांग में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश 30.1 मिमी वर्ष 2021 में दर्ज की गई। बाकी अन्य वर्षों में 5 मिमी से कम बारिश हुई।
यह है बारिश की वजह
मौसम विभाग ने 8 अक्तूबर को मॉनसून की विदाई की घोषणा की थी। लेकिन मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के चलते नवंबर में भी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक राजेश कापडिया के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के असर के चलते मुंबई में बारिश हो रही है। इसका असर 6 नवंबर तक रहने का अनुमान है। अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ है, जो डिप्रेशन में परिवर्तित हो गया है। जिसके कारण पिछले सप्ताह मुंबई में हल्की बारिश हुई थी। लेकिन अब समुद्र में तैयार हुए डिप्रेशन का प्रभाव खत्म हो चुका है। पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के चलते मौसम दोबारा बदलाव हुआ है। इसका असर कुछ दिन और रहेगा।

You may also like

मप्रः मंडी शुल्क की चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश

अभ्युदय मध्य प्रदेश आयोजन के तीन दिन जनता के लिए रहे आनंददायी

भोपालः राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मप्रः किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित

मुगलों द्वारा भारत लाई गई 8 प्रसिद्ध व्यंजन