सुनील साकेत आगरा: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस को एक बाल अपचारी लुटेरा चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसको एक मोबाइल लूट में गिरफ्तार किया था। अन्य मोबाइल बरामदगी के लिए जब पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में साथ लेकर पहुंची तो वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं।ये घटना शुक्रवार शाम की है। थाना शाहगंज पुलिस ने एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी शाहगंज क्षेत्र के पृथ्वीनाथ क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने उसे मोबाइल लूट में गिरफ्तार किया था। उससे कई मोबाइल भी बरामद हुए थे। आरोपी आदतन अपराधी था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि उसके पास से अन्य मोबाइल बरामदगी के लिए उसे कुछ पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। वहीं, मौका पाकर आरोपी भाग गया। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस छिपाती रही घटनाघटना के बाद थाना शाहगंज पुलिस इस मामले को दबाती रही। 24 घंटे गुजर जाने के बाद अगले दिन शनिवार को मामले की जानकारी हुई तो थाना पुलिस ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, एसीपी मयंक तिवारी ने बताया है कि ये घटना शुक्रवार शाम को घटी थी। ज्यादातर पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में लगे थे, इसलिए कम पुलिसकर्मी उसके साथ गए थे। मोबाइल लुटेरा शातिर किस्म का अपराधी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
You may also like
20 अप्रैल को इन 4 राशियों की कुंडली में बन रहा राजयोग, जीने लगेंगे राजा की तरह जिंदगी, मिलेगा सब कुछ
जाने कैसे बनाये बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक, आप अभी
आज का वृषभ राशि का राशिफल 20 अप्रैल 2025 : नौकरी में आपको झेलनी पड़ सकती है बॉस की नाराजगी, धैर्य से काम लें
इन 7 पेनी स्टॉक्स में तूफानी तेजी; दिया 10–24% रिटर्न, चेक करें शेयरों के नाम
कनाडा में आसानी से पाएं PR, इन 11 जॉब्स को करने वाले वर्कर्स को चुटकियों में मिलेगी परमानेंट रेजिडेंसी!