Next Story
Newszop

Bihar Police Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, 21391पदों पर सीधे लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Send Push
CSBC Bihar Police Constable Final Result 2025 PDF: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल सरकारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध Bihar Police Constable Final Result 2025 Link से डाउनलोड कर सकते हैं। खबर में मेरिट लिस्ट पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। Bihar Police Constable Final Result 2025: लिंकबिहार पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती 21391 पदों के लिए चल रही थी। जिसका री एग्जाम अगस्त 2024 में आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को 9 दिसंबर 2024 से पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया गया था। वहीं अब फिजिकल के बाद 9 मई को इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें 10205 पुरुष, 11278 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट में अंतिम तौर पर कांस्टेबल सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। साथ ही कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी बताई गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके चेक कर सकते हैं-
  • सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "Final Selection List of Candidates for the Post of Constable in Bihar Police. (Advt. No. 01/2023)" पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
  • आप Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • यदि आपका रोल नंबर मेरिट लिस्ट में मौजूद है, तो आप कांस्टेबल भर्ती में चयनित हुए हैं।
  • PDF को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव और डाउनलोड करें।
डाउनलोड करें- Bihar Police Constable Final Result 2025 Download PDF बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ सामान्य वर्ग के महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों की 68 अंक गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस की 58, एससी की 50, एसटी की 54, ईबीसी की 58, बीसी की 62, और बीसी महिलाओं की 58 अंक तक गई है। जन्मतिथि की इस कटऑफ पर चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी आपको मेरिट लिस्ट पीडीएफ से भी मिल जाएगी।
Loving Newspoint? Download the app now