दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां लोग अपने परिजन की लाशों को दफ्नाते नहीं है और ना ही जलाते हैं। मौत के बात लोग अपने परिजनों को घरों में ही रखते हैं और उनके साथ आम व्यवहार करते हैं। लोग उनके साथ बातचीत करते हैं और उनके खयाल रखते हैं।
नई दिल्लीः दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अजीबों गरीब प्रथाएं हैं, जिनके बारे में जानकर हमें यकीन नहीं होता कि यह सच भी या नहीं। आज हम आपको ऐसे ही एक देश के बारें में बताएंगे जहां की डरावनी प्रथा आपको चौंका देगी। दरअसल, दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां लोग अपने परिजन की लाशों को दफ्नाते नहीं है और ना ही जलाते हैं। मौत के बाद लोग अपने परिजनों को घरों में ही रखते हैं और उनके साथ आम व्यवहार करते हैं। लोग उनके साथ बातचीत करते हैं और उनका खयाल रखते हैं।
इस देश में है मुर्दों का शहरआपको बता दें इंडोनेशिया का तारोजा गांव है जहां एक अजीब परंपरा है। इस गांव में अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि उसे ममी बना दिया जाता है। शवों को बहुत अच्छे से रखा जाता है। और उनसे बात की जाती है, उन्हें खाना खिलाया जाता है जैसे वो जिंदा हो।
मृतकों के परिजनों को न सिर्फ घर में रखा जाता है बल्कि उन्हें पानी, खाना और यहां तक कि सिगरेट भी दी जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि हर साल अगस्त में ममी बनाकर कब्र में रखे गए शवों को बाहर निकाला जाता है। सभी शवों को साफ करके उनका मेकअप किया जाता है।
मृतकों से बात करते हैंकब्र से बाहर निकालने के बाद शवों की तस्वीरें ली जाती हैं और लोग उनसे बात करते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि इंसान कभी नहीं मरता बल्कि आराम करता है। जो इंसान आपसे प्यार करता है वो आपको कभी नहीं छोड़ता। ऐसा छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के साथ होता है।
You may also like
डेढ़ दिन में 500 से ज्यादा रन... जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहली पारी में इतना कूटा, गिर गए वेस्टइंडीज के कंधे
Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी से रहा है याराना, जानें ये बातें
Mishri Lal Yadav Resigns After Speculation About Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलों के बाद विधायक मिश्री लाल यादव का बीजेपी से इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये आरोप
क्या 'दे दे प्यार दे 2' में मिलेगा आयशा के माता-पिता का अप्रूवल? जानें फिल्म की रिलीज डेट!
दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का अंताक्षरी खेलना बना वायरल