दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारे शरीर के सभी अंगों में खून को पंप कर पहुंचाने का काम करता है। जब यह कमजोर हो जाता है तो शरीर के विभिन्न अंगों में भी दिक्कत होने लगती है। दिल में खराबी आने लगे हैं तो हार्ट अटैक जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
दिल खराब हो उसके पहले यदि इसका पता चल जाए तो बहुत अच्छी बात होती है। समय पर इसका इलाज करवा हम हार्ट अटैक आने के खतरे को टाल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वह लक्षण बताने जा रहे हैं जो दिल के कमजोर होने को दर्शाते हैं।
बल्ड प्रेशर का हाई होनाबहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। कुछ लोग तो इससे बड़े हल्के में लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लड प्रेशर की समस्या आगे चलकर हार्ट के कमज़ोर होने का संकेत हो सकती है। जब हमारा दिल कमजोर होने लगता है तो उसकी शरीर में ब्लड को पंप कर सप्लाइ करने की शक्ति भी कम होने लगती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या आने पर अपने हार्ट का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।
कंधे और छाती में दर्द होनाकई बार हमें हमारे कंधों और छाती में दर्द महसूस होता है। हम इसे एक आम दर्द मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये कमजोर दिल का संकेत भी हो सकता है। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता है। सीने और कंधों में दर्द के दूसरे कारण भी हो सकते हैं। लेकिन हम रिस्क ले ही क्यों? सीने या कंधे के अधिक दुखने पर एक बार डॉक्टर को दिखा लेना सही रहता है। यदि दिल में कुछ गड़बड़ हुई तो समय पर इलाज शुरू हो जाता है।
खर्राटे अधिक और नींद में समस्या आनाकई लोगों को रात में बहुत खर्राटे आते हैं। कुछ तो दिन में भी मस्त खर्राटे लेकर सोते हैं। लेकिन आपको इन खर्राटों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये आपके दिल के कमजोर होने का संकेत हो सकते हैं। वहीं नींद में अधिक परेशानी का आना भी दिल की समस्या को दर्शाता है। ये संकेत है कि आगे चलकर आपको दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस स्थित में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
ऐसे करें दिल को मजबूतदिल को मजबूत रखने के लिए रोज़ घूमना चालू करते हैं। रोज़ दो से चार किलोमीटर घूमना दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। घी, तेल और मसाले वाली चीजों से दूर रहें। बाजार का खाना भी लगभग बंद कर दें। घर का बना शुद्ध और कम तेल एवं वसा युक्त खाना खाएं।
रोज़ आधा घंटा व्यायाम करें। रेगुलर हार्ट चेकअप के लिए जाते रहें। फलों, सब्जियों का सेवन अधिक करें। हेल्दी डाइट फॉलो करें। इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिल को मजबूत कर सकते हैं।
You may also like
Bigg Boss 19: इस भारतीय क्रिकेटर की बहन वाइल्ड कार्ड से शो में लेगी एंट्री? जानें डिटेल्स
नरसिंहपुर स्टेशन पर दंपत्ति को नवजात सौंपकर लापता हुई महिला, स्टेशन के कैमरे खराब होने से नहीं मिले फुटेज
आपका राशन-आपका अधिकार का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री राजपूत
भारत के इस कदम से चिंचित हुआ रूस, राष्ट्रपति पुतिन बोले ट्रेड इम्बैलेंस को जल्द सुधारे
Termite Removal Hacks: दरवाजे के बाद, दीमक` ने दीवार पर साधा निशान? इन 5 आसान तरीकों से करें जड़ से खत्म, खर्च सिर्फ 50 रुपये