शादी वाले दिन नाच गाना करने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन वह कहते हैं न कि कोई भी चीज लिमिट में करो तब ही सही होता है। अब महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुई इस शादी को ही ले लीजिए। यहां एक दूल्हे ने शादी में ऐसा डांस किया कि दुल्हन का दिमाग खराब हो गया। इसके बाद उसने न सिर्फ शादी तोड़ दी, बल्कि गुस्से में अपने दोस्त के गले में वरमाला भी डाल दी।
घंटों तक डांस करता रहा दूल्हादरअसल ये अनोखा मामला बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव का है। शादी 24 अप्रैल को थी। दूल्हा तय दिन पर बारात लेकर आ गया। बारात में भयंकर डीजे बज रहा था। इस डीजे पर बाराती झूम-झूमकर डांस कर रहे थे। बारात अपने मुहूर्त के समय से पहले ही पीछे चल रही थी। वह लड़की के द्वार पर करीब 4 बजे पहुंची। हालांकि यहां लेट होने पर भी बाराती अंदर आने का नाम नहीं ले रहे थे। सभी पर डांस का भूत सवार था।
तभी दूल्हा भी कार से नीचे उतर गया। वह भी दिल खोलकर नाचने लगा। बाराती और दूल्हे सभी शराब के नशे में धूत थे। ऐसे में वे शाम 4 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक नाचते ही रहे। इधर शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था। ऐसे में लड़की और उनके पिता को गुस्सा आने लगा। उन्होंने बरातियों से नाच गाना बंद कर अंदर आने को कहा। लेकिन बाराती उल्टा भड़क गए। उन्होंने लड़कीवालों के साथ मारपीट कर दी।
दुल्हन ने दोस्त संग ले लिए फेरेबरातियों की मारपीट देख लड़कीवालों का भी दिमाग खराब हुआ। उन्होंने दूल्हे सहित सभी बरातियों की अच्छे से धुनाई कर दी। इसके बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। दूल्हे और बरातियों को बगैर खाना खिलाए घर लौटा दिया। अब शादी तो टूट गई, लेकिन लड़की वालों को समाज में बदनामी का डर सताने लगा। ऐसे में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की की शादी इसी मंडप में किसी और लड़के के साथ कर दी जाए।
फिर नए दूल्हे की तलाश शुरू हुई। लड़की के पिता को मेहमानों में से ही एक लड़का पसंद आया। लड़के ने भी स्थिति को समझा और शादी के लिए तुरंत हां कर दी। दिलचस्प बात ये रही कि लड़का और लड़की पहले से अच्छे दोस्त भी हैं। बस फिर क्या था दोनों ने उसी मंडप में 7 फेरे ले लिए।
दूल्हे ने भी अगले दिन की दूसरी शादीअब आप सोच रहे होंगे कि दूल्हा तो कुंवारा ही रह गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अगले दिन दूल्हे ने भी किसी दूसरी लड़की से शादी रचा ली। हालांकि अब उसमें अक्कल आ गई। इसलिए उसने शादी के पहले न तो शराब पी और न ही कोई डांस किया। अरे दूल्हे को छोड़े, इस बार उसके किसी दोस्त या रिश्तेदार ने भी शराब को छुआ तक नहीं।
You may also like
Rajasthan: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का जयपुर में पैदल मार्च, गहलोत, पायलट ने कर दी....
मजेदार जोक्स: तुम्हें देख के मेरा दिल म्यूजिक बजाने लगता है
ग्रेटर नोएडा में किसानों की तिरंगा बाइक रैली, सिरसा टोल तक गूंजे भारत माता के जयकारे
विवेक रंजन ने शिकागो में की भारत के महावाणिज्यदूत से मुलाकात, 'द बंगाल फाइल्स' को मिले सपोर्ट के लिए जताया आभार
पीडब्ल्यूसी इंडिया का लक्ष्य 2030 तक 20,000 नए रोजगार के अवसर पेश करना : रिपोर्ट