मुंबई में एक 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीजेरियन ब्लेड और पत्थर के टुकड़े मिले, जिसे इलाज के दौरान डॉक्टर ने निकाला। मुंबई पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक होश में आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद ऑटो वाले ने उसके प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर डाला। इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि लड़की गलत बयान देकर पुलिस को भरमाने में लगी हुई है। उसने अपने प्राइवेट पार्ट में खुद से ब्लेड डाला था।
इस वजह से बोला झूठपुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए इतना बड़ा झूठ बोला। लड़की एक ऑटो वाले के साथ अरनाला बीच गई हुई थी। पहचान पत्र न होने के कारण गेस्ट हाउस में दोनों नहीं रुक सके। इस वजह से दोनों को बीच पर ही रुकना पड़ा। अँधेरे का फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ रेप किया और भाग गया। लड़की वहाँ से नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे डर था की घर वाले मारपीट करेंगे तो उसने मेडिकल से सीजेरियन ब्लेड खरीदा और अपने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया।
You may also like
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से की मुलाकात
उज्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन
'विकसित भारत' का निर्माण प्रतिभाशाली स्कूली छात्रों के कंधों पर होगा : धर्मेंद्र प्रधान
सुप्रीम कोर्ट ने मुल्लापेरियार बांध को बंद करने की याचिका पर केंद्र, तमिलनाडु को नोटिस जारी किया
असम राइफल्स को 'पूर्वोत्तर का मित्र' माना जाता है: अरुणाचल के राज्यपाल