दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन प्यार के पिच पर भी वे लंबी लंबी पारियां खेल चुके हैं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ते नज़र आते हैं, बल्कि प्यार के मैदान पर भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। महेंद्र सिहं धोनी ने साक्षी से शादी करने से पहले कई लड़कियों से दिल लगाया, जिसकी वजह से उनका दिल कई बार टूटा भी है। तो चलिए जानते हैं कि साक्षी से पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम किन किन लड़कियों के साथ जुड़ा, जिनसे अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी।
स्वातिमहेंद्र सिंह ने एक इवेंट में खुलासा किया था कि उनकी पहली क्रश का नाम स्वाति है, जिनसे उन्हें प्यार 12वीं कक्षा में ही हो गया था। उस समय स्वाति ने खूब अच्छी लगती थी, लेकिन किसी कारणों की वजह से दोनों के बीच प्यार पनप नहीं पाया और फिर दोनों के रास्ते जुदा हो गए। बता दें कि इस बारे में धोनी ने पिछले साल ही खुलासा किया था।
प्रियंका झामहेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में प्रियंका झा नाम की एक लड़की का ज़िक्र किया गया, जिसका किरदार दिशा पाटनी ने निभाया है। प्रियंका झा के साथ धोनी काफी ज्यादा सीरियस थे, लेकिन ये प्यार भी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। दरअसल, प्रियंका झा की मौत एक एक्सीडेंट में हो गई थी, जिसके बाद धोनी काफी ज्यादा टूट गये थे।
दीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण का नाम युवराज सिंह के बाद महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ने लगा था। महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण को एक साथ कई जगह स्पॉट किया जाता था, जिसकी वजह से उन दिनों इन दोनों के अफेयर की खबरें आती थी। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण ने इस मामले पर हमेशा चुप्पी ही साधी रही, लेकिन जानकारों की माने तो दोनों ने एक दूसरे को थोड़े समय तक डेट किया था।
राय लक्ष्मीमहेंद्र सिंह धोनी का नाम राय लक्ष्मी के साथ भी जुड़ चुका है। बताया जाता है कि लक्ष्मी और धोनी एक दूसरे को साल 2008 के आईपीएल के दौरान डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ही इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं। हालांकि, जब धोनी की बायोपिक रिलीज हुई थी, तब लक्ष्मी भड़क गई थी और उन्होंने कहा था कि वे और धोनी आगे निकल चुके हैं, लेकिन पता नहीं क्यों लोग उसी पर अटके हुए हैं। लक्ष्मी ने कहा कि धोनी टीम का हिस्सा थे, जिसकी वजह से हम साल भर से भी कम वक्त ही एक साथ बिता पाए थे।
असिनबॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार असिन का नाम भी धोनी से जुड़ा। साल 2010 में जब असिन और धोनी ने एक साथ विज्ञापन में काम किया, तो इनके अफेयर की चर्चा शुरु हो गई। माना जाता है कि आईपीएल 2010 के सेमीफाइनल में असिन और धोनी को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था, लेकिन दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।
You may also like
पी20 शिखर सम्मेलन में भारत के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के महत्व पर हरिवंश ने डाला प्रकाश
जबलपुर: क्षत्रिय समाज के शस्त्र पूजन में शामिल हुए केबिनेट मंत्री राकेश सिंह
भारत से मिली हार पचा नही पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पाक के दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ उगले लाइव टीवी पर जहर
ये आजाद कश्मीर से है... कमेंट्री के दौरान सना मीर के कमेंट से बवाल, विवादों में अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
बॉलीवुड फिल्म 'आंखें' में बंदर की फीस ने गोविंदा और चंकी को पीछे छोड़ा