विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, टीम इंडिया एक नए रूप में इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार है। यह 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला भारतीय टीम के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक होगी। हालांकि, अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे में शुबमन गिल कप्तान के रूप में नजर आएंगे।
श्रेयरस अय्यर की वापसी की संभावना
श्रेयरस अय्यर ने भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है और उनकी फॉर्म को देखते हुए, अगर उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया जाता है, तो नंबर 4 की पोजीशन उनके लिए सुरक्षित होगी। हालांकि, इस वापसी के कारण करुण नायर, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।
संभावित टीम इंडिया स्क्वाड
इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है:
खिलाड़ी का नाम भूमिका
शुबमन गिल (C) | बैटर / कप्तान |
KL राहुल (WK) | विकेटकीपर-बैटर |
श्रेयस अय्यर | बैटर |
सरफराज खान | बैटर |
यशस्वी जायसवाल | बैटर |
अभिमन्यु ईस्वरन | बैटर |
ऋषभ पंत (WK) | विकेटकीपर-बैटर |
नितीश कुमार रेड्डी | ऑलराउंडर |
वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर / स्पिनर |
रविंद्र जडेजा | ऑलराउंडर |
Shardul Thakur | बोलिंग ऑलराउंडर |
जसप्रीत बुमराह | फास्ट बॉलर |
मोहम्मद सिराज | फास्ट बॉलर |
मोहम्मद शमी | फास्ट बॉलर |
प्रसिद्ध कृष्णा | फास्ट बॉलर |
हरशित राणा | फास्ट बॉलर |
इंग्लैंड दौरे की तारीख
टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच खेलेगी, जो 20 जून से शुरू होंगे। मुख्य दौरे से पहले, इंडिया ए की टीम इंग्लैंड में दो मैच खेलेगी। इंडिया ए का दौरा 30 मई से शुरू होने वाला था, जो IPL 2025 के बाद होगा।
You may also like
भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24700 के पार
ग्रेटर नोएडा : शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह
धर्मशाला मैच रद्द होने के बाद डीसी खिलाड़ियों में फ्रेजर-मैकगर्क को सबसे ज्यादा झटका लगा था : यंग
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष ने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत पैकेज की मांग
रक्षा मंत्रालय ने कहा- असममित युद्ध के बढ़ते स्वरूप के प्रति एक सुनियोजित सैन्य प्रतिक्रिया थी ऑपरेशन सिंदूर