अगली ख़बर
Newszop

दिवाली पूजा के बाद किन कामों से बचें: मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखें

Send Push
दिवाली लक्ष्मी पूजा

दिवाली पूजा 2025

दिवाली लक्ष्मी पूजा: धन और समृद्धि का पर्व दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी की यही इच्छा होती है कि देवी लक्ष्मी उनके घर में विराजमान हों और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। इस उद्देश्य से लोग दिवाली पर विधिपूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। आज दिवाली के दिन घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जा रही है। दिवाली लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक था। वहीं, निशिता मुहूर्त रात 11:41 से लेकर 12:21 बजे तक है।

लक्ष्मी पूजा के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

कुछ लोग लक्ष्मी पूजा तो सही तरीके से करते हैं, लेकिन पूजा के बाद ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली पर पूजा के बाद क्या नहीं करना चाहिए।

दिवाली पूजा के बाद किन चीजों से बचें?

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ हटाना:- अधिकतर लोग दिवाली पूजा के बाद तुरंत मूर्तियाँ हटा देते हैं या पूजा का सामान समेटने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के बाद मूर्तियाँ तुरंत नहीं हटानी चाहिए। अगले दिन सुबह ही इन्हें हटाना उचित है।

शराब और नमकीन भोजन: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के बाद मांस या शराब का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से मन और शरीर की पवित्रता भंग होती है। इसलिए पूजा के बाद नमकीन या तामसिक भोजन से भी बचना चाहिए।

नाखून या बाल काटना: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के बाद शरीर में एक विशेष ऊर्जा होती है। ऐसे में नाखून या बाल काटने से नकारात्मकता आ सकती है। इसलिए दिवाली पूजा के तुरंत बाद नाखून नहीं काटने चाहिए।

अपमान और कड़वी बातें: दिवाली पूजा के बाद मन शांत और कोमल होता है। ऐसे में किसी का अपमान करना, बुरा-भला कहना या गुस्सा करना अशुभ माना जाता है। पूजा के बाद झूठ बोलने से भी बचना चाहिए।

साधु-संत या भिखारी को भगाना: अगर आपने दिवाली पूजा की है और आपके दरवाजे पर भिक्षा मांगने आए किसी भी व्यक्ति को तुरंत खाली हाथ वापस नहीं भेजना चाहिए।

हाथ धोना: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के बाद हाथों को तुरंत नहीं धोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूजा के बाद हाथ धोने से पूजा के दौरान आई सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो सकती है।

(Disclaimer: इस जानकारी का आधार धार्मिक मान्यताएँ और सामान्य जानकारियाँ हैं। मीडिया चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें