मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील में एक दुखद घटना घटी है। जलोख्या गांव में एक शादी समारोह के दौरान, एक सेना का जवान उत्साह में रॉकेट को अपने मुंह में रखकर आग लगा दी। इससे पहले कि वह उसे बाहर फेंक पाता, रॉकेट मुंह में ही फट गया। इस हादसे में 35 वर्षीय जवान निर्भय सिंह का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यह घटना 24 अप्रैल की रात को हुई। जवान निर्भय ने पहले भी एक बार रॉकेट को मुंह में रखकर जलाया था, लेकिन इस बार वह उसे सुरक्षित तरीके से बाहर नहीं फेंक सका। रॉकेट के फटने से उसके चेहरे के टुकड़े उड़ गए और वह कुछ समय तक तड़पता रहा।
इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल निर्भय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। निर्भय जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और उन्होंने 2 अप्रैल को एक महीने की छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे। उनके परिचित मोहन बिलवाल के बेटे बबूल की शादी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदौर से FSL की टीम मौके पर पहुंची और सेना के अधिकारी भी जांच के लिए आए। अमझेरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को जवान का अंतिम संस्कार सेना के प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।
You may also like
राजस्थान में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! तापमान 46°C के पार, मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट किया जारी
कांग्रेस ने कहा- सरकार बताए, पाकिस्तान को हमले की पहले जानकारी देने से देश को कितना नुक़सान हुआ?
जेजीयू डीन कैम्ब्रिज इंटरनेशनल के एसएचईएसी में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय अकादमिक बनीं
सपना चौधरी का आत्मविश्वास भरा अंदाज, बोलीं- 'देसी हूं, मुझमें कोई कमी नहीं'
Early menopause : भारतीय महिलाओं में क्या मेनोपॉज अन्य देशों की महिलाओं से 5 साल जल्दी आता है?