आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में ने एमएस धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर सीजन को शानदार अंदाज में खत्म किया। 18वें सीजन की शुरुआत से ही चर्चा जोरों पर थी कि ये धोनी का आईपीएल में आखिरी साल हो सकता है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद भी धोनी से एक बार फिर उनके संन्यास को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया। उन्होंने कहा कि, “मैं न ही अलविदा कह रहा हूं, न ही यह कह रहा हूं कि मैं वापस लौटूंगा।”
एमएस धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल के पूरे 18 सीजन खेले हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 9.5 करोड़ में साइन किया था। थाला की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने पांच खिताब जीते हैं और मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।
आईपीएल में कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?एमएस धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 38.30 की औसत, 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। 2008 से 2012 तक टूर्नामेंट के पहले पांच सीजन में, केवल एक ही सीजन ऐसा था जिसमें वे 300+ रन बनाने में असफल रहे थे। वहीं फिर, 2013-2015 सीजन भी धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा। 2013 में उन्होंने 41.90 की औसत और 162.89 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए थे।
2016 और 2017 के सीजन उनके लिए थोड़े निराशाजनक रहे, लेकिन 2018 और 2019 में वह अपनी लय हासिल करने में सफल रहे। 2020 से 2022 तक के सीजन फिर से थोड़े खराब रहे और हालांकि 2023 और 2024 में वह ज्यादा रन नहीं बना पाए, लेकिन वह कुछ बड़े हिट लगाने में सफल रहे। 2025 उनके लिए खराब सीजन में से एक था। वह 14 मैचों में सिर्फ 196 रन ही बना पाए।
आईपीएल के हर एक सीजन में एमएस धोनी का प्रदर्शन-सीजन | मैच | रन | हाईएस्ट स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s | 4s | 6s |
2008 | 16 | 414 | 65 | 41.40 | 133.54 | 0 | 2 | 38 | 15 |
2009 | 14 | 332 | 58 | 41.50 | 127.20 | 0 | 2 | 22 | 9 |
2010 | 13 | 287 | 66 | 31.88 | 136.66 | 0 | 2 | 26 | 8 |
2011 | 16 | 392 | 70 | 43.55 | 158.70 | 0 | 2 | 25 | 23 |
2012 | 19 | 358 | 51 | 29.83 | 128.77 | 0 | 1 | 26 | 9 |
2013 | 18 | 461 | 67 | 41.90 | 162.89 | 0 | 4 | 32 | 25 |
2014 | 16 | 371 | 57 | 74.20 | 148.40 | 0 | 1 | 22 | 20 |
2015 | 17 | 372 | 53 | 31.00 | 121.96 | 0 | 1 | 27 | 17 |
2016 | 14 | 284 | 64 | 40.57 | 135.23 | 0 | 1 | 18 | 14 |
2017 | 16 | 290 | 61 | 26.36 | 116.00 | 0 | 1 | 15 | 16 |
2018 | 16 | 455 | 79 | 75.83 | 150.66 | 0 | 3 | 24 | 30 |
2019 | 15 | 416 | 84 | 83.20 | 134.62 | 0 | 3 | 22 | 23 |
2020 | 14 | 200 | 47 | 25.00 | 116.27 | 0 | 0 | 16 | 7 |
2021 | 16 | 114 | 18 | 16.28 | 106.54 | 0 | 0 | 12 | 3 |
2022 | 14 | 232 | 50 | 33.14 | 123.40 | 0 | 1 | 21 | 10 |
2023 | 16 | 104 | 32 | 26.00 | 182.46 | 0 | 0 | 3 | 10 |
2024 | 14 | 161 | 37 | 53.67 | 220.55 | 0 | 0 | 14 | 13 |
2025 | 14 | 196 | 30 | 24.50 | 135.17 | 0 | 0 | 12 | 12 |
You may also like
पाकिस्तानी सेना ने 9 आतंकवादियों को मार गिराने काा किया दावा, कहा - देश से आतंकियों का सफाया है मकसद...
कभी खुशी कभी गम की पू यानी मालविका राज हो गईं है प्रेगनेंट, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी...
Rajasthan : कोटा में बढ़ते आत्महत्याओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार ने कही ये बात...
परमाणु शक्ति को लेकर पाकिस्तान की नई चाल! अमेरिकी रिपोर्ट का बड़ा दावा – चीन सहित कई देश दे रहे तकनीकी मदद
आईपीएल 2025 : एसआरएच ने केकेआर को 110 रनों से हराया, क्लासेन ने 39 गेंदों पर बनाए नाबाद 105