आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृष राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में केतु। कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु। मीन राशि में शुक्र और शनि का गोचर हो रहा है।
20 मई को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष- आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे रहेगी, कभी अच्छा तो कभी बुरा सोचेंगे। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।
वृष- कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। काली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन- अपमान का भय रहेगा। यात्रा में परेशानी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली का प्रणाम करते रहें।
कर्क- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। काली वस्तुओं का दान करें।
सिंह- अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में कोई जोखिम न लें। प्रेमियों की मुलाकात नकारात्मक साबित हो सकती है। थोड़ा मध्यम समय बन रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, बच्चों की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
तुला- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। मानसिक दबाव रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, बच्चों की स्थिति प्रभावी दिख रही है। व्यापार ठीक है। शनिदेव की आराधना करते रहें।
वृश्चिक- घरेलू सुख में बाधा आएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन खरीदने में समस्या आएगी। प्रेम, बच्चे ठीक हैं। व्यापार भी करीब-करीब ठीक है। काली वस्तु दान करें।
धनु- नाक, कान, गले में समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपनों की सेहत पर ध्यान दें, खुद की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, बच्चे ठीक हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मकर-धन हानि के संकेत हैं। निवेश पर अभी रोक रहेगी। अपशब्दों के प्रयोग से बचें। मुख रोग से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी की आराधना करते रहें।
कुंभ- घबराहट, बेचैनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन- अत्यधिक व्यय, नेत्र विकार, सिरदर्द, साझेदारी में समस्या, प्रेम, संतान, नकारात्मक समय कहा जाएगा। काली वस्तुओं का दान करें।
You may also like
आधी रात को इंदौर के सराफा बाजार में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग उठाया व्यंजनों का लुफ्त
Jaipur Gold-Silver Price : जयपुर में सोने के दाम में ₹700 की तेजी, चांदी ने भी दिखाया तेज उछाल, जानें सर्राफा बाजार का ताजा हाल
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शहजाद 3 बार गया था पाकिस्तान, विदेश यात्राओं सहित संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा
Good news for the women of Jharkhand! मैया सम्मान योजना के ₹5000 जल्द आपके खाते में, लेकिन इन 3 बातों का रखें खास ध्यान, वरना अटक सकता है पैसा!
अंबानी की बहू के वेडिंग लहंगे से है शालिनी के गाउन का नाता, जिसे पहन मारा स्टाइल, तो ढेर हो गया जैकलीन का जलवा