राजस्थान में पिछले सालों में कई सरकारी भर्तियों में अनियमितताएं हुई हैं, जिनकी परतें अब खुलने लगी हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने भर्ती फर्जीवाड़े की जांच के लिए हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया है। बताया गया है कि इस हेल्पलाइन नंबर पर आप भर्तियों में अनियमितता या फर्जी दस्तावेजों की सूचना दे सकते हैं। एटीएस और एसओजी के एडीजी ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों में पिछले 5 सालों में हुई नियुक्तियों की व्यापक जांच की जा रही है। बता दें, राज्य सरकार के प्रमुख सचिव (कार्मिक) ने 6 जून 2024 को सभी विभागों को पत्र जारी कर संदिग्ध भर्तियों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए थे।
जांच कमेटी ने 297 नियुक्तियों को माना संदिग्ध माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से नियुक्त जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर 297 नियुक्तियों को संदिग्ध माना है, जिसकी रिपोर्ट एसओजी को सौंप दी गई है। एसओजी की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन और प्रारंभिक जांच के बाद 9 बड़ी भर्तियों को विशेष तौर पर रडार पर लिया गया है। जिसमें व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 व 2022, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022, अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018, प्राथमिक विद्यालय सहायक भर्ती परीक्षा 2018-19, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 2018 व 2022, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा 2018, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2018, अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 व प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2018 शामिल हैं।
विभागवार गठित समितियां करेंगी जांच
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ नियुक्तियों में दस्तावेजों की वैधता संदेह के घेरे में है। अब विभागवार गठित समितियां गहनता से जांच करेंगी और दोषी कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को किसी भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी, फर्जी डिग्री या अनियमितता की जानकारी है तो वह एसआईटी हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर सूचना दे सकता है।
You may also like
मानसून से पहले ही डेंगू का कहर, राज्यभर में बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य भवन सतर्क
यमुनानगर: अहिल्याबाई होलकर ने सर्व समाज की भलाई के लिए कार्य: कंवर पाल
कैथल:सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा डेढ लाख तक का कैशलेस इलाज
शाजापुर: यात्री बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत, चालक फरार
नॉर्थ ईस्ट को मिलेगा बड़ा आर्थिक बूस्ट! अदाणी ग्रुप करेगा 50 हजार करोड़ का मेगा इन्वेस्टमेंट, पावर से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक विस्तार