कांग्रेस ने दिल्ली में जय हिंद सभा का आयोजन किया था, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था कि उनकी रगों में खून नहीं बल्कि सिंदूर बहता है। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ''मोदी नए-नए नारे लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बीकानेर में कहा- खून की जगह सिंदूर उनके शरीर में बह रहा है। खून की जगह सिंदूर कैसे बह सकता है? क्या ऐसे में कोई जिंदा रह सकता है? गहलोत ने कहा कि लोग समझ गए हैं कि मोदी की कथनी और करनी में फर्क है।
लोग संघर्ष विराम से नाराज हैं'- अशोक गहलोत
इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का मुद्दा उठाते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ''लोग संघर्ष विराम से नाराज हैं। संघर्ष विराम से पहले क्या पाकिस्तान ने वादा किया था कि आगे कोई आतंकी हमला नहीं होगा? पहलगाम के चार आतंकियों के बारे में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। क्या वे मारे गए या पाकिस्तान उन्हें सौंपेगा?''
कांग्रेस की जय हिंद सभा का उद्देश्य
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस देशभर में जय हिंद सभाओं का आयोजन कर रही है। इसके जरिए पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह भारतीय सेना के साथ खड़ी है। वहीं, अचानक हुए संघर्ष विराम को लेकर भी कांग्रेस मोदी सरकार को घेर रही है।
'चीन को गले लगाना महंगा पड़ा'- अशोक गहलोत
बुधवार शाम दिल्ली में आयोजित जय हिंद सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया। इसके उलट तुर्की और अजरबैजान जैसे देश पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए। राहुल गांधी ने पीएम से कहा था कि चीनी राष्ट्रपति को गले लगाना महंगा पड़ेगा और यह महंगा साबित हुआ।"
ट्रंप के हस्तक्षेप से कांग्रेस खुश नहीं
वहीं, अशोक गहलोत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान खतरनाक हैं और पीएम को नतीजों की चिंता किए बिना इन बयानों का खंडन करना चाहिए।
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
शुभमन गिल को एक गलती पड़ी भारी, अब फैंस बुरी तरह से कर रहे ट्रोल
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार