भाेपाल । आज साेमवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकसेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
जेडी वेंस का भारत दौरा: पीएम मोदी से होगी मुलाक़ात, क्या टैरिफ़ पर आगे बढ़ेगी बात?
'हम पर लग रहा कार्यपालिका के अधिकारों में दखल देने का आरोप', बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर बोले जस्टिस गवई
कांग्रेस के 'युवराज' विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
Ayush Mhatre ने रचा इतिहास, Chennai Super Kings के लिए 17 साल की उम्र में डेब्यू करके तोड़ा 17 साल पुराना महारिकॉर्ड
हरिद्वार की युवती पर मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म का आरोप, धर्म परिवर्तन का मामला