देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

1995: पहले चरण के चुनाव में 14 लोग मारे गये तो 4 बार स्थगित हुआ था चुनाव, शेषन और लालू में हुई थी जोरदार भिड़ंत

'पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों का प्रवेश प्रतिबंधत', 8 गांवों में लगाई घई होर्डिंग- अब कोर्ट ने भी समर्थन ने दिया बड़ा फैसला

सिर्फ 3 बाण चलाकर महाभारत युद्ध खत्म कर सकता था ये योद्धा, पर क्यों उसे रोक दिया श्रीकृष्ण ने?!

सीरिया में ऐसा क्या है, जो 'अल कायदा आतंकी' को चीफ गेस्ट बनाने को मजबूर ट्रंप, व्हाइट हाउस बुला रहे

महिला का दिमाग बड़ा या पुरुष का? जानें किसकी याददाश्त है तेज!




