
मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुबह फिर से बम रखे जाने की धमकी मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। हालांकि धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नही मिला। इससे पुलिस दल ने राहत की सांस ली। इस धमकी के बाद मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह मुंबई उच्च न्यायालय के ईमेल पर बम रखे जाने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इसकी जानकारी न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दिया। इसके बाद अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया। अदालत परिसर की गहन छानबीन के बाद कहीं भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद न्यायालय का नियमित कामकाज शुरू हो गया है।
इस धमकी की शिकायत पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है मुंबई उच्च न्यायालय में इससे पहले 12 सितंबर को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। उस समय भी पूरे परिसर की गहन छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला था। पुलिस फर्जी ईमेल मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
You may also like
LIC Scheme- LIC की इस स्कीम से आपको मिलेंग हर महीने 15 हजार रूपये, आज ही करें निवेश
Entertainment News- एक फोन कॉल पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, क्या आपने देखी हैं
सेकेंडरी सिम को चालू रखने के लिए बेस्ट हैं ये रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel-Vi यूजर्स की होगी मौज
Entertainment News- इस दिन आएगी OTT प्लेटफॉर्म पर 'महावतार नरसिम्हा, जानिए कौनसा हैं वो प्लेटफॉर्म
इंदौर में "अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण" विषय पर प्रदर्शनी