हरिद्वार। बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड खुर्द उर्फ नागल निवासी इकराम उम्र 40 वर्ष देर रात मेहवड पुल से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
संभागीय बैठक से बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ओडिशा में पति ने पत्नी के साथ की अमानवीयता, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में महिला की प्रेम कहानी में साजिश और धोखा
आदमपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति और चार अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
लखनऊ में रिकवरी एजेंट की हत्या: प्रेम प्रसंग के चलते उठी हत्या की आशंका